फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cricket tournament starts

क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Mon, 21 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cricket tournament starts
बार (ललितपुर)। कस्बा बार के ओगांधी मेंदान में बीएसएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन और जिला सहकारी बैंक के उपसभापति राजेश यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। खेल से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में निखार होता है और नई ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को कामधेनु योजना का लाभ उठाने को कहा। इसके बाद उद्घाटन मैच खुशी मोबाइल टीम और सदन स्टार टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन


उपसभापति राजेश यादव ने बल्लेबाजी की व पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस पर उन्होंने खूब तालियां बंटोरी।

इस मौके पर खुशी मोबाइल के कप्तान अजीत यादव, सदन स्टार के कप्तान मुखिया राजा, दीवान विक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख रामजीवन सिंह यादव, महेंद्र सिंह सिंदवाहा, नेपाल सिंह यादव, रूपसिंह यादव, आशिफ कुरैशी, मान सिंह यादव,
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज कुमार जैन, इंद्रपाल सिंह यादव, करन सिंह लोधी, विजय भान सिंह टोड़ी उपस्थित रहे। संचालन रामलखन यादव और आभार समाजवादी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष देव सिंह यादव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed