{"_id":"a0ff820ead9d8bc28d380419b0c5ed3e","slug":"cricket-tournament-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्देवगढ़ को हराकर तालबेहट ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्देवगढ़ को हराकर तालबेहट ने जीता मैच
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (ललितपुर)। कस्बा मड़ावरा में कार्क बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। मैच में बल्देवगढ़ की टीम ने तालबेहट को हरा दिया।
देवा ट्राफी का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार सोनी ने फीता काटकर किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान क्रिकेट मैच बल्देवगढ़ और तालबेहट के बीच खेला गया। तालबेहट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए। संजय ने छह चौकों की मदद से 46 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बल्देवगढ़ टीम 70 रन पर ढेर हो गई। तालबेहट के गेंदबाज जितेंद्र ने दो ओवर में एक मेडन फेंका और सिर्फ वाइड के रुप में एक रन देते हुए तीन विकेट लिए, इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इसके अलावा महाराजा मर्दन सिंह क्रिकेट क्लब बानपुर और महराजा खेत सिंह क्रिकेट क्लब महरौनी के बीच खेले गए मैच में महरौनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये बानपुर को जीत के लिये 102 रन का लक्ष्य दिया। बानपुर टीम ने 19वें ओवर में 3 विकेट शेष रहते विजय प्राप्त कर ली। बानपुर टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद इदरीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नॉटऑऊट रहते हुए 12 रन बनाए और 3 ओवर में तीन विकेट भी झटके।
अंपायर ब्लॉक प्रमुख गौरीशंकर सोनी, राकेश सिलौनियां, मनोज सोनी, मैच रेफरी कड़ोरे लाल, स्कोरर जहीर खांन, शंकरसिंह, केके त्रिपाठी, पंकज रैकवार, कॉमेट्रेटर एपी सिंह, रवि सोनी, दिलीप सिंह, शंकरसिंह लोधी समेत आयोजन समिति के हरी सिंह गौर, सुनील जैन, अनिल जैन, कल्लू खटीक, जित्तू खटीक, विजय सिंह लंबरदार, निहाल सिंह, पप्पू प्यासा, जलील शाह, सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे।