{"_id":"615e0a248ebc3e62927c4410","slug":"cracker-youth-burned-lalitpur-news-jhs2060541112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन में रखे पटाखे जलने से युवक के हाथ व मुंह जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन में रखे पटाखे जलने से युवक के हाथ व मुंह जला
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
hospital 1.jpg
- फोटो : hospital 1.jpg
Link Copied
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम नदनवारा निवासी एक युवक बंदरों को भगाने के लिए पटाखे जला रहा था, लेकिन पास में पॉलिथीन में रखे सुतली बम में एक साथ आग लग गई, जिससे उसका मुंह और दोनों हाथों की हथेलियां बुरी तरह से झुलस गईं। यह देख परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम नदनवारा निवासी पुष्पेंद्र ने अपने खेत में सब्जी लगाई है। उसके खेत में रोजाना बंदरों के कई झुंड खेत की सब्जी बर्बाद कर रहे थे। इसी के चलते वह बुधवार को सुतली बम वाले कई पटाखे लेकर आया और पटाखों की पॉलिथीन में से एक पटाखा निकालकर जला रहा था, तभी उस पटाखे से निकली चिंगारी से पॉलिथीन में रखे अन्य पटाखों में लग गई, जिससे वहां पटाखों का विस्फोट हो गया और पास में बैठे पुष्पेंद्र के दोनों हाथों की हथेलियां बुरी तरह से झुलस गईं, मुंह भी पटाखों की आग से झुलस गया। यह देख आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाई और मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसके एक हाथ में तीन अंगुलियां अलग हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।