फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cow shelter inauguration

बादरौन में गोवंश संरक्षण केंद्र का हुआ भूमि पूजन

Wed, 21 Oct 2020 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
cow shelter inauguration
भूमि पूजन करते राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व डीएम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने विकासखंड जखौरा के ग्राम बादरौन में गौवंश संरक्षण केंद्र के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्यमंत्री श्रम और सेवायोजन विभाग उप्र मनोहर लाल पंथ उपस्थित रहे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौवंश वन्य विहार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 35 एकड़ जमीन पर इसका निर्माण किया जा रहा है, यहां पर चार शेड, 01 औषधि कक्ष, 01 पंप हाउस, 02 टंकी, 03 चरही और 01 भूसा गोदाम का निर्माण कराया जा जाना है, साथ ही पानी के लिए वॉटर लाइन डाली जानी है। भविष्य में जैसे-जैसे गोवंशों की संख्या बढ़ेगी वैसे-वैसे अन्य निर्माण कार्य भी कराये जायेंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज यहां गौवंश वन्य विहार का भूमि पूजन कया जा रहा है, जिससे आसपास के अन्ना जानवरों से कृषकों को राहत मिलेगी। यहां पर जो भी निर्माण कार्य हो रहा है, उस पर ग्रामीण निगरानी रखें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनपद के दूरस्त स्थानों पर गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे अन्ना जानवरों को इसमें संरक्षण मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे गोपालक योजना के तहत अधिक से अधिक 04 गोवंश ले सकते हैं, जिसके लिए शासन द्वारा 3600 रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है। सदर विधायक ने कहा कि इस गौवंश वन्य विहार का निर्माण कोरोना काल से पहले किया जाना था, परन्तु कोरोना के कारण इसमें विलम्ब हुआ है। यहां पर 04 शेड, 01 औषधि कक्ष, 01 पंप हाउस, 02 टंकी, 03 चरही तथा 01 भूसा गोदाम का निर्माण कराया जा जाना है, साथ ही पानी के लिए वॉटर लाइन डाली जानी है। यदि बोरिंग से पानी मिलता है तो ठीक है, वरना बेतवा नदी से पानी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर संरक्षित होने वाले पशु आपके ही हैं, अत: इनकी देखभाल आपको ही करना है। राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कोरोना काल मेें इस महामारी से डटकर मुकाबला किया है, जिसका परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। वर्तमान सरकार ने बूचड़खानों को बंद कराकर गौवंश संरक्षण की ओर ध्यान दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से यहां पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था बनाने के लिए कहा। राज्यमंत्री, सदर विधायक एवं जिलाधिकारी ने विधिविधानपूवर्क भूमि पूजन किया। मौके पर उन्होंने गौमाता का माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी तालबेहट अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी जखौरा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके शाक्य, अधि अभि लोक निर्माण विभाग, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed