{"_id":"5dec04178ebc3e1bc5557170","slug":"cow-coat-will-making-sutali-in-cow-coat-lalitpur-news-jhs1544266196","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बोरों की सुतली से बनेंगे काऊ कोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बोरों की सुतली से बनेंगे काऊ कोट
विज्ञापन
ललितपुर। गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को ठंड से बचाने के लिए खाली बोरों की सुतली से सिलाई करवाकर काऊ कोट बनवाए जाएंगे। पूर्ति निरीक्षकों ने उचित दर विक्रेताओं को निर्देश जारी किए हैं। वहीं, नगर पालिका के ईओ ने दैलवारा स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के लिए त्रिपाल खरीदने का निर्णय लिया है।
इस समय सर्दी से ठिठुरन बढ़ गई है, लेकिन गोवंश को ठंड से बचाने का इंतजाम नहीं हो पाया है। इसे ध्यान में रखकर जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने अफसरों को निर्देेश जारी किए हैं। इसके अनुपालन में पूर्ति निरीक्षक चंद्रशेखर सहाय ने सदर तहसील के उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि प्रयोग किए गए खाली बोरों की सुतली से सिलाई करवाकर गोवंश की ठंड से सुरक्षा हेतु काऊ कोट को तैयार कराकर कार्यालय में उपलब्ध कराएं, जिससे काऊ कोट को गोवंश आश्रय स्थलों में भिजवाया जा सके। उधर, नगर पालिका ने देलवारा स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल में संरक्षित 647 गोवंश को बर्फीली हवाओं से बचाने के लिए त्रिपाल की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार मिश्रा ने 2 दिन में त्रिपाल खरीदने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि आश्रय स्थल में कई सेड बने हैं, जिनमें ठंडी हवा पहुंचती है। इस कारण उनमें त्रिपाल लगाने की व्यवस्था की जा रही है।