फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cow aashram cheking lekhpal and secretry suspent

गो आश्रय निरीक्षण में लापरवाही में लेखपाल व सचिव निलंबित

Sun, 01 Sep 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
cow aashram cheking lekhpal and secretry suspent
ललितपुर/ बार। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत दशरारा के लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी तालबेहट को मड़ावरा तहसील स्थानांतरित करने एवं खंड विकास अधिकारी बार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंडी बार का निरीक्षण किया। इस दौरान कई किसानों ने गोवंश संरक्षण ठीक तरीके से नहीं किए जाने की शिकायत की। ग्राम दशरारा के किसानों ने बताया कि उनके गांव में लगभग 150 गोवंश आवारा घूम रहे हैं जो फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन्हें मंडी बार में संरक्षित किया जा सकता था। ग्राम दशरारा के ग्रामवासियों का यह भी कहना था कि गोवंश संरक्षण के संबंध में जब भी हम लोग लेखपाल से बात करते हैं तो वह कहते हैं कि मुझे फांसी में भी चढ़ा दिया जाए, तब भी हम यह काम नहीं कराएंगे।
विज्ञापन

इससे जिलाधिकारी ने पाया कि उपजिलाधिकारी से लेकर निचले स्तर तक के कर्मचारियों में गोवंश संरक्षण के कार्य में रुचि नहीं है। उन्होंने ग्राम पंचायत दशरारा के लेखपाल धर्मेंद्र व ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने को कहा। उपजिलाधिकारी तालबेहट को मड़ावरा तहसील एवं उप जिलाधिकारी मड़ावरा को तहसील तालबेहट में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश सरंक्षण के कार्य के प्रति अजयकुमार शर्मा खंड विकास अधिकारी बार द्वारा लगातार निष्क्रियता बरती गई। इसके पूर्व में बतौर खंड विकास अधिकारी महरौनी के पद पर तैनात रहते हुए भी इनके द्वारा बरती गयी निष्क्रियता की वजह से एकत्र किया गया भूसा खराब हो गया था। ब्लाक महरौनी में गोवंश संरक्षण में निष्क्रियता को लेकर इन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी। लेकिन, कई असर नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी बार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान बार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरते जाने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने बताया कि पुलवारा गोवंश आश्रय स्थल में नाम मात्र के ही गोवंश संरक्षित किए गए हैं, जबकि वहां बड़ी मात्रा में गोवंश संरक्षित किए जा सकते थे। पुलवारा गोवंश आश्रय स्थल के प्रभारी अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी को पुलवारा गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करने को कहा गया, साथ ही यह भी कहा कि यहां अधिक से अधिक गोवंश को संरक्षित कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed