फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid vaccine, 6.11 doses

6.11 लाख लोगो को लग चुकी कोविड वैक्सीन

Fri, 22 Oct 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
covid vaccine, 6.11 doses
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। कोरोना से बचाव को किए का रहे वैक्सीनेशन में अब तक 166 गांव वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। यहां पर 9.24 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 6.11 लाख को टीकाकरण किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला ने बताया कि सभी की सहभागिता और टीम के निरंतर प्रयास से टीकाकरण में बेहतर कार्य किया जा रहा है। देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा हो गया है। जनपद में भी 166 गांव वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्ष से कोरोना संक्रमण से लोगों का जीवन प्रभावित है। इसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 16 जनवरी को देश में कोविड वैक्सीनेशन की शुरूआत की गई थी। शुरुआती दौर में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां रहीं। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों ने इसमें सहयोग देकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन पर जोर दिया। इसका जनपद में योगदान बेमिसाल रहा। यहां पर 9.24 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 6.11 लाख से अधिक लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। वहीं 1.19 लाख से अधिक लोगों ने दोनों डोज ली है। शीघ्र ही जनपद में 100 फीसदी वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। लोगों को फोन कर सेंटरों पर बुलाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है वो जल्द से जल्द करवाएं। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ सक्सेना ने इस उपलब्धि पर सभी टीम के सदस्यों को बधाई दी और बताया कि यह देश के लिए गर्व की बात है। जनपद की भी सहभागिता प्रशंसनीय है। सभी का प्रयास है कि जनपद को का दिया लक्ष्य भी जल्द से जल्द शत प्रतिशत हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed