फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid vaccination

टीके की दोनों डोज लेना है आवश्यक: जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

Sat, 08 May 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
covid vaccination
ललितपुर। देश इस समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। संक्रमण से बचने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन और वैक्सीन ही बचाव है। विभिन्न चरणों में स्वास्थ्य कर्मी, विभिन्न आयु वर्ग और फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन दी जा चुकी है। टीकाकरण केंद्रों पर अब सिर्फ उन का टीकाकरण होगा, जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की दोनों डोज लेना आवश्यक है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हुसैन खान ने बताया कि शासनादेश के अनुसार अब प्रथम डोज लेने वाले लोगों का टीकाकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से होगा। प्रथम डोज लेने वाले लोगों के लिए ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। दूसरा डोज लेने वाले लोगों को टीकाकरण केंद्रों पर पहले की तरह ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 18 से 44 वर्ष उम्र वाले लोगों का टीकाकरण अभी जनपद में शुरू नहीं हुआ है। टीकाकरण के लिए उन्हें भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संक्रमण से पूर्ण बचाव के लिए वैक्सीन के दोनों डोज लगवाना आवश्यक है। इसके बाद ही शरीर में रोग से लड़ने कि क्षमता पैदा होती है। टीकाकरण होने के बाद भी मास्क लगाना, नियमित अंतराल पर हाथ धोना और उचित दूरी रखना आवश्यक है। अभी जनपद में दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन दी जा रही है। कोविशील्ड की पहली खुराक लेने के बाद दूसरी खुराक छह सप्ताह बाद दी जाती है। कोवैक्सीन कि पहली डोज के बाद चार सप्ताह के अंतराल पर दूसरी खुराक दी जाती है। दोनों डोज लेने के दो सप्ताह बाद शरीर में वायरस से लड़ने कि क्षमता विकसित होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऐसे काम करती है वैक्सीन
वैक्सीन किसी भी बीमारी या संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। वैक्सीन लगने के बाद शरीर में बीमारी से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बन जाती है। जब शरीर में संक्रमण होता है तो यह एंटीबाडी शरीर को सुरक्षा प्रदान करती है और बीमारी से बचाती है। अक्सर वैक्सीन लगने के बाद हल्का बुखार, बदन दर्द होता है, इसका यह मतलब नहीं होता है कि वैक्सीन नुकसान कर रही है, बल्कि इससे यह समझ आता है कि वैक्सीन शरीर में पहुंचकर अपना काम कर रही है। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए 60 से 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण होना आवश्यक है। प्रतिरक्षित व्यक्ति खुद भी संक्रमण से सुरक्षित रहता है और दूसरे को भी सुरक्षा प्रदान करता है।
- डा. हुसैन खान
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
---------
विभिन्न वर्गों में वैक्सीनेशन की स्थिति
-----
हेल्थकेयर वर्कर्स प्रथम डोज- 4,199, द्वितीय डोज- 2,965, प्रतिशत 86.29
फ्रंटलाइन वर्कर्स - प्रथम डोज- 4,321, द्वितीय डोज- 3,058, प्रतिशत 86.20
45 से 59 वर्ष के लाभार्थी - प्रथम डोज- 25,149, द्वितीय डोज- 367
60 से अधिक उम्र के व्यक्ति - प्रथम डोज- 30,407, द्वितीय डोज- 3,110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed