फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid hospital me baccho or bujrugo ka rakhe khayal

कोविड अस्पतालों में बुजुर्गों व बच्चों का रखें ध्यान

Sun, 03 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
covid hospital me baccho or bujrugo ka rakhe khayal
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि कोविड अस्पतालों में बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में चौबीस घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई। कोविड अस्पतालों की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि अस्पतालों में भर्ती बच्चे एवं बुजुर्ग मरीजों की विशेष निगरानी करें, बच्चों को समय से बिस्किट, दूध व बुजुर्गों को समय से सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराएं। अधिक से अधिक संदिग्धों की जांच करने को कहा। डोर टू डोर सर्विलांस की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
जिले में एक से दो जनवरी तक कुल 81 वाहनों के चालान किए एवं एक वाहन सीज कर 64,500 रुपये की धनराशि वसूली गई। मास्क नहीं पहनने पर 89 व्यक्तियों के चालान किए गए और 9,600 रुपये की धनराशि वसूल की गई। दोपहिया वाहनों पर एक सवारी से अधिक सवारी बैठाए जाने पर एक व्यक्ति का चालान किया। 15 जून से दो जनवरी तक कुल 30,186 वाहनों के चालान एवं 127 वाहन सीज किए गए, जिनसे 2,06,30,750 रुपये की धनराशि वसूली गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सफाई अभियान संचालित कर लोगों को कोविड के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डा. अमित चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डा. हरेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी सदर केशवनाथ, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हुसैन खान, डा. राजेश भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed