फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid core cometee dictict magistrate intruction

बाहर से आने वालों को चिह्नित कर जांच करें

Sat, 09 Jan 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
covid core cometee dictict magistrate intruction
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। शुक्रवार को डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने बाहर से आने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर जांच करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 कोर कमेटी बैठक की अध्यक्षता डीएम ने की। इसमें कोविड समीक्षा में बताया कि 24 घंटे में 1491 टेस्ट किए गए। इनमें जिले में 11 धनात्मक मामले आए हैं। आठ को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक 3249 डिस्चार्ज हो चुके और 73 एक्टिव केस हैं। जिस पर डीएम ने कहा कि सर्दी के मौसम में जुकाम-खांसी जैसे संक्रमण ज्यादा तेजी से फैलते हैं, ऐसे में कोविड अस्पतालों में मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जाए। समय से दवाएं और नियमित जांच की जाए। भोजन की शिकायतों को दूर किया जाए। उन्होंने सीएमओ को कोविड वैक्सीन के सुरक्षित रखरखाव के लिए आवश्यक सुरक्षा बलों की आपूर्ति की रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। डोर-टू-डोर सर्वे में कोविड चेन को ब्रेक करने के लिए अधिक जरूरी बताया। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। बाहर से आने वाले लोगों को चिह्नित कर जांच करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और जिला पंचायत राज अधिकारी को कोविड के संबंध में प्रचार-प्रसार कराएं और सफाई अभियान भी चलाया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. अमित चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी सदर केशवनाथ, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed