फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid camp nager panchayat

नगर पंचायत कार्यालय में लगा कोविड जांच कैंप

Wed, 04 Nov 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
covid camp nager panchayat
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
महरौनी। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा गांव-गांव में कोविड जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। महरौनी स्थित नगर पंचायत कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों, नगर पंचायतकर्मी और स्वास्थ्य कर्मचारियों की जांच की गई। इस मौके पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने कहा कि शारीरिक दूरी बनाए रखें। कोविड के लक्षण होने पर स्वास्थ्य केन्द्र जाकर जांच कराएं। इस मौके पर स्वास्थ्य टीम में अभिषेक सोनी, नीरज और सुभाष चन्द्र मोर्य उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन टीमें गठित की गई हैं जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्रों में जाकर लोगों की कोविड जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित
ललितपुर। मंगलवार को जिले के विभिन्न सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए 1,925 सैंपल लिए। इनमें एंटीजन किट से 1,301 व ट्रू- नेट से एक सैंपल लिया गया। इनमें पांच वर्षीय बच्ची समेत नौ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, आरटीपीसीआर जांच को लिए गए 623 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना के मामले भले ही कम मिल रहे हों, लेकिन लगातार संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न सेंटरों से 1,925 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 623 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लिए गए हैं। एक एंटीजन जांच के लिए व 1301 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। इनमें से एक पांच वर्षीय बच्ची समेत नौ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला नेहरू नगर नवासी पांच वर्षीय मासूम बालिका, 25 वर्षीय युवती व 28 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। वर्णी कॉलेज के पास निवासी 60 वर्षीय महिला, वसुंधरा कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, मड़ावरा कस्बा निवासी 72 वर्षीय वृद्ध महिला, ब्लॉक बार निवासी 15 वर्षीय किशोर, 75 वर्षीय वृद्ध और तहसील महरौनी के कस्बा निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें चार होम आइसोलेशन, तीन को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट और दो को एल-1 अटैच राजकीय पॉलीटेक्निक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
यह है आंकड़ा
जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,871 पहुंच गई है। इनमें 43 की मृत्यु हो चुकी और 2,784 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 44 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। चार दिन से अब तक के आरटीपीसीआर जांच को लिए गए 1,427 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
------
मंगलवार को हुई कोरोना सैंपल की जांच में पांच वर्षीय बालिका समेत नौ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. मुकेश दुबे, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed