फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid awareness program

पल्स पोलियो की तर्ज पर घर- घर चलेगा जागरूकता अभियान

Tue, 04 May 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
covid awareness program
ललितपुर। बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत बुधवार पांच मई से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर जाकर कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए लक्षण के बारे में बताएंगी। सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार इत्यादि लक्षण मिलने पर मरीजों को घर पर मेडिकल किट उपलब्ध कराएंगी। अभियान पांच दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

डीसीपीएम गणेश ने बताया कि भ्रमण के दौरान दो सदस्यीय टीम कोविड रोग के नवीन लक्षणों, रोग से बचाव के उपायों, उपलब्ध जांच एवं उपचार सुविधाओं के विषय में लोगों को अवगत कराएगी। ऐसे लक्षणयुक्त व्यक्तियों को जिन्हें तत्काल औषधि की आवश्यकता है, औषधि मुहैया कराएगी। पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर कार्ययोजना बनाई गई है। प्रत्येक टीम में आशा, आंगनबाड़ी, अध्यापक अथवा निगरानी समिति के सदस्य में से कोई दो सदस्य चयनित किए जाएंगे। यह अभियान पांच दिन तक चलेगा। आवश्यक होने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक टीम को छह मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

सभी टीम लक्षणयुक्त व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर उनकी सूचना ब्लाक तथा जनपद मुख्यालय को भेजेंगी। सभी व्यक्तियों की नजदीकी जांच केंद्र पर जाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed