फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid active cases reducing

पांच दिन में घटने लगी कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या

Sat, 08 May 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
covid active cases reducing
ललितपुर। जनपद में पांच दिनों से कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या ठीक घटने लगी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। पांच दिन में 755 एक्टिव मरीज कम हुए हैं, जबकि अब प्रतिदिन डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या में पहले से सुधार हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों का कहर लगातार बना हुआ है। औसत ढाई सौ नए कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे हैं। लेकिन राहत की खबर यह है कि पांच दिनों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है और प्रतिदिन चार सौ से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। ऐसे में एक्टिव मरीजों के बढ़ते ग्राफ में भी गिरावट आने लगी है। पांच दिन पहले दो मई को जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब तक की सबसे अधिक 3,289 पर पहुंच गई थी। तीन मई को एक्टिव मरीज 3147, चार को 2925, पांच को 2650 और छह को एक्टिव मरीजों की संख्या 2534 पर आ गई। ऐसे में इन पांच दिनों में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 755 तक कम हुआ है। इससे अब जनपद में स्वास्थ्य प्रशासन को कुछ राहत मिली है। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके तहत बृहस्पतिवार को जहां 412 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था, वहीं शुक्रवार को 403 कोरोना का उपचार करा रहे मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और शुक्रवार को एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2404 हो गई है। पांच दिन पहले दो मई को जहां रिकवरी रेट 66.83 था, अब शुक्रवार को बढ़कर 78.11 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed