फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid 19 core commitee

कंटेनमेंट जोन में जरूरत से अधिक छिड़काव न करें: डीएम

Tue, 27 Oct 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
covid 19 core commitee
कोविड-19 कोर कमेटी की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार और अन्य अधिकारी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लगातार घट रहे कोरोना पॉजिटिव केसों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में जरूरत से अधिक सैनिटाइजर का छिड़काव न करें, इससे मरीजों को सांस लेनेे में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में बीते 24 घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई। लगातार घट रहे पॉजिटिव केसों पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसमें जरा सी भी लापरवाही न बरती जाए। जांच में तेजी लाई जाए और लंबित परिणामों में कमी लाई जाए, ताकि जिला शत- प्रतिशत कोरोना मुक्त हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सोमवार को महज चार पाजिटिव केस पाए गए, जबकि आठ संक्रमित लोग ठीक होकर घर भेजे गए। अब कुल 88 एक्टिव केस शेष हैं। रिकवरी रेट 92.86 से बढ़कर 95.38 प्रतिशत हो गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि कांटेक्ट ट्रेसिंग में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डोर टू डोर सर्वे में लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करें। कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजर का छिड़काव आवश्यकता से अधिक नहीं करने का निर्देश दिए। कहा कि अधिक छिड़काव से मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

नेहरूनगर में पेयजल के संबंध में शिकायतों का निस्तारण कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। रैपिड रिस्पांस टीमों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्केनर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं पुलिस विभाग को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में मास्क लगाने हेतु वृहद अभियान चलाकर प्रचार- प्रसार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ अमित चतुर्वेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला पंचायतराज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ हुसैन खान, डॉ डीसी दोहरे, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ जेएस बक्शी, डॉ राजेश भारती सहित चिकित्सा विभाग के अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed