फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid 19 awareness raily

जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं

Mon, 11 Jan 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
covid 19 awareness raily
कोविड जागरूकता का शुभारंभ करते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जनपद में रविवार को दस दिवसीय सचल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कोविड-19 प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री कार्यालय में हुए जागरूकता कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व का नतीजा है कि भारत में कोरोना अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। जब तक इस वायरस की वैक्सीन सभी तक नहीं पहुंच जाती, तब तक सभी को प्रधानमंत्री की अपील दो गज की दूरी, बार-बार हाथ धोने और मास्क लगाने के आह्वान का सख्ती से पालन करना होगा। सचल प्रदर्शनी से लोगों में जागरूकता फैलेगी। इस दौरान क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विवेकानंद ने कहा कि मंत्रालय का प्रयास है कि प्रधानमंत्री का संदेश जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं, हर व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed