फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   country economy, farmer hand

देश की अर्थव्यवस्था किसानों के हाथ

Tue, 24 Aug 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
country economy, farmer hand
गुडडू राजा जन चौपाल सुनाते हुए - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सपा नेता गुड्डू राजा बुंदेला ने विकास खंड जखौरा के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। ग्राम आगर में आयोजित चौपाल में किसानों, युवाओं और विद्यार्थियों की मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता गुड्डू राजा बुंदेला ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जखौरा, सिरसी, बानौली, मनगुवां, बूचा, अंधियारी, जैरवारा, दैलवारा, सिलगन, सिवनी के अलावा कई गांवों में पहुंचें। जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसके बाद वह ग्राम आगर पहुंचे। जहां चौपाल लगाकर लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

चौपाल में उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था केवल किसानों के हाथों में है। यदि किसान दिन-रात मेहनत करके खाद्यान्न पैदा न करे तो देश में अर्थव्यवस्था की हालत बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं है, तो वहीं आर्थिक गतिविधियां ठप होने के चलते मध्यम व निचले तबके के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहे और आगे भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष भगत राजा, प्रधान संघ संरक्षक जितेंद्र सिंह बुंदेला, महेंद्र अग्निहोत्री, प्रधान धर्मेंद्र यादव, पूर्व प्रधान राजू यादव, पूर्व प्रधान चाली राजा, गुड्डू राजा युवा संगठन जिलाध्यक्ष राहुल कुशवाहा, के के नामदेव, सुनील सैनी, अभिनाश जैन, पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, सेतु यादव, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, सन्नले राजा, अध्यक्ष राजेंद्र लोधी, धीरेंद्र राजा रोंडा, बॉबी राजा, राहुल कुशवाहा, वीरेंद्र वर्मा, भूपेंद्र सिंह, प्रजपाल सिंह, विजय पाल, शेर सिंह, विजय, सुरेश, प्रधान माधव सिंह लोधी, जगत सिंह लोधी, सोनू राजा, प्रधान पूरन सिंह लोधी, जय हिंद, राजेंद्र पटेरिया, जीतू राजा, राजू राजा, राजदीप राजा, प्रधान रानू राजा, भैया लाल सहरिया, प्रधान चाली राजा, सुख साब सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed