फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   coruption is increace cause by officer's arbitrary

प्रदेश में अफसरों की मनमानी से भ्रष्टाचार बढ़ा

Mon, 02 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
coruption is increace cause by officer's  arbitrary
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन में शहर कार्यकारिणी को शपथ दिलाते प्रदेश अध्यक्ष म - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा व प्रांतीय अधिवेशन में व्यापारियों की समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। व्यापारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अफसरों की मनमानी से भ्रष्टाचार बढ़ा है। आज दोगुना पैसा खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए व्यापारी कल्याण बोर्ड ने भी निराश किया। ऐसे बोर्ड के अध्यक्ष को हटाकर नए अध्यक्ष की नियुक्त करना चाहिए। प्रांतीय नेताओं ने दो टूक कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान न दिया तो 2022 के विधान सभा चुनाव में उसका खामियाजा भुगतना होगा। इस मौके पर करीब 65 जनपदों से आए जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन का शुभारंभ प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र मयूर ने ईश वंदना से किया। इसके बाद व्यापारी नेताओं लाला विशंभर दयाल एवं पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप जलाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन ने कहा कि देश की सरकारें व्यापारियों के प्रति अपनी नीतियां स्पष्ट नहीं करती हैं जिससे व्यापारियों में भारी असंतोष बना रहता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा मंडी समिति की समाप्ति एवं दलहन के व्यापार पर स्टॉक लिमिट के लिए दिए गए अध्यादेश पर पुनर्विचार करना होगा। केंद्र सरकार द्वारा स्टॉक लिमिट लगाना कतई जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि ऊपरी स्तर पर भ्रष्टाचार में कमी आई है लेकिन अफसरशाही के बेलगाम होने से निचले स्तर पर भ्रष्टाचार कम नहीं हो रहा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा की प्रदेश के कई जनपदों में खाद सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं यह प्रदेश का व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने जीएसटी पर कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना जीएसटी कानून की विसंगतियों को आज तक दूर नहीं किया जा सका है जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है, उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिनियम या किसी अन्य विभाग से संबंधित अधिकारी आपका उत्पीड़न करें तो आप अपने स्थानीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से संपर्क करें। प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में किसी व्यापारी का एक लाइसेंस तक नहीं बनाया गया। सरकार अच्छा काम करती है तो व्यापारी सराहना करते लेकिन जो काम पहले कम पैसे में हो जाता था आज दो गुने में हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफसरों की मनमानी से भ्रष्टाचार बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी महानगर अध्यक्ष व महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि जिन लोगों ने व्यापार मंडल को तोड़ने का काम किया है ऐसे लोगों को बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के कई फैसले व्यापारियों के हित में रहे। इंस्पेक्टर राज को खत्म करना सरकार की बड़ी उपलब्धि रही। इससे आम व्यापारी को काफी राहत मिली। प्रांतीय संयुक्त मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिजली समस्या को उठाते हुए कहा कि विभागीय अफसर स्मार्ट मीटर में मनमानी कर रहे हैं और सरकार को बदनामी झेलनी पड़ रही। कल्याण बोर्ड से समक्ष भी समस्या रखी गई लेकिन कोई निदान नहीं निकला। जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी नेताओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि व्यापारियों का शोषण बंद न हुआ तो भाजपा को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा। व्यापारी नेताओं ने विधान सभा और विधान परिषद में व्यापारियों के प्रतिनिधित्व की मांग उठाते हुए कहा कि जब कहा सदन में व्यापारी नेता की उपस्थित होगी तो समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका निस्तारण कराया जाएगा। इस अवसर पर शहर कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई। इस मौके पर तालबेहट की चेयरमैन मुक्ता सोनी, हरदोई से विमलेश दीक्षित, भरत पांडे, अपूर्व माहेश्वरी, आशीष प्रजापति, विमल अवस्थी, अनिल गुप्ता, अनिल जैन अंचल आदि मौजूद रहे।
महामारी में दर्ज अपने मुकदमे खत्म करा सकते हैं व्यापारी
व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से महामारी के दौरान व्यापारियों पर हुए दर्ज मुकदमों को वापस कराने का काम लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा जिस भी जनपद में महामारी के अंतर्गत व्यापारियों पर शिकायतें दर्ज हुई हैं वह व्यापारी कल्याण बोर्ड के संपर्क आकर अपने मुकदमे खत्म करा सकते हैं।
-----------
मथुरा में 7 एवं 8 सितंबर को होगा प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश चुनाव अधिकारी शैलेंद्र शर्मा (रामपुर) एवं चारू चंद्र खरे (बांदा) ने बताया की व्यापारियों के नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के निधन के बाद प्रदेश की कार्यकारिणी द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से मुकुंद मिश्रा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया था। प्रदेश पदाधिकारियों की संस्तुति पर मथुरा के वृंदावन में सात व आठ सिंतबर को विधिवत रूप से चुनाव कराकर प्रदेश कार्यकारिणी गठन की जाएगी। उन्होंने बताया कि महासभा में पारित प्रस्ताव के बाद सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख सात अगस्त कर दी गई है।

---
अधिवेशन में विभिन्न शहरों से आए यह व्यापारी नेता मौजूद रहे
प्रांतीय अधिवेशन में भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, राजेंद्र गुप्ता, विमलेश दीक्षित, केजी अग्रवाल, टीकम चंद सेठिया कानपुर, विष्णु दत्त परासर मेरठ, प्रीतम लाल, विजय शंकर वर्मा गाजीपुर, अशोक कंसल मुजफ्फरनगर, भगीरथ नगाइच महोबा, संतोष गुप्ता उरई, राजीव आंनद, श्याम मोहन दुबे, टीएन अग्रवाल, अनंत इटावा, राजेंद्र गुप्ता बरेली, रामकृष्ण वाराणसी, राजेंद्र गुप्ता सोनभद्र, कंचन झांसी, दीपक आईटी, वनवारी लाल कबरई, राम किशोर मिश्र, रामतीर्थ सिंघल मेयर झांसी, राजेंद्र शुक्ला, अशोक गंगवानी आगरा, राकेश कुमार बंसल आगरा, अमित जैन आगरा, काशी प्रसाद गुप्ता राठ, संजय कुमार सोनी इटावा, कैलाश उपाध्याय फिरोजाबाद, राजीव कुमार गुप्ता कन्नौज, अजय कुमार महाराजगंज, नरेश कनोदिया कन्नौज, संजय गुप्ता कन्नौज, करण कुमार गुप्ता हमीरपुर, सुनील कुमार वर्मा गाजीपुर, कमलेश कुमार बांदा, गौरव गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी हरदोई, संत मिश्रा कानपुर, राजू मिश्रा कानपुर, देहात प्रीतम लाल गाजियाबाद, विकास अग्रवाल गाजियाबाद, धीरेंद्र शर्मा, अनुराग शुक्ला हरदोई, नफीस बांदा, रामकिशन वाराणसी, अंशुल अग्रहरि सोनभद्र, अपूर्व माहेश्वरी हरदोई, अशोक कुमार मुजफ्फरनगर, सौरव मिश्रा कानपुर, जीतू यादव जालौन, हरिओम चौरसिया पाली, विपिन मित्तल औरैया, मोनू परिहार बिजौली, सहित प्रदेश के लगभग 65 जिलों के व्यापारियों ने प्रांतीय अधिवेशन में भाग लिया।

अधिवेशन में मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व अन्य

अधिवेशन में मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व अन्य- फोटो : LALITPUR

अधिवेशन में मौजूद व्यापारी नेता

अधिवेशन में मौजूद व्यापारी नेता- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed