{"_id":"f9386bbc74889fd3f6e94d6bd936a2c4","slug":"corpse-recovered-after-two-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद नाले से बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद नाले से बरामद किया शव
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली सदर की रिपोर्टिंग चौकी राजघाट अंतर्गत ग्राम भरतपुरा निवासी युवक की नाले से बालू निकालते समय दबकर मौत हो गई। दो दिन बाद पुलिस ने शव को नाले से बरामद कर लिया है।
ग्राम भरतपुरा निवासी सतीश (26 वर्ष) पुत्र छक्की शुक्रवार को गांव के अर्जुन और कल्याण के साथ गांव से डेढ़ किलोमीटर स्थित अलाई नाला पर बालू निकालने के लिए गए थे। बालू निकालते समय ढाय गिरने से सतीश की दबकर मौत हो गई। देर शाम अर्जुन और कल्याण अपने घर वापस पहुंच गए, लेकिन सतीश नहीं पहुंचा। परिजनों के पूछताछ करने पर दोनों डर के कारण चुप रहे। ग्रामवासियों की मध्यस्थता में पूछने पर उन्होंने दुर्घटना की जानकारी दी। रविवार की सुबह राजघाट पुलिस ने सतीश के शव को नाले से बरामद कर लिया। मृतक विवाहित था और उसका एक पुत्र है।