फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona zone sunori village

ग्रामीणों ने हटा दी कं टेनमेंट जोन की बेरिकेडिंग, नहीं कर रहे गाइडलाइन का पालन

Fri, 21 May 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
corona zone sunori village
तालबेहट। करीब 100 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बावजूद सुनौरी के ग्रामीण इसे काफी हल्के में ले रहे हैं। गांव के अधिकांश लोग न तो कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं और न मास्क लगा रहे हैं। स्थिति यह है कि गांववालों ने दो स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन की बेरिकेडिंग भी हटा दी और खुलेआम घूम रहे। वहीं, गांव की गलियों को अब तक न तो सैनिटाइज किया गया और न ही गांव में साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद विकास खंड तालबेहट के अंतर्गत ग्राम सुनौरी में तीन दिन में कोरोना के लगभग 100 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। एक साथ इतने मरीज मिलने पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने इस गांव में स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम भेजकर लोगों की जांच करवाई। वहीं उपजिलाधिकारी ने इस गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बीडीओ तालबेहट को इसका सेक्टर मजिस्ट्रेट बना दिया। प्रशासन ने गांव में दो जगह बेरिकेडिंग करवाकर लोगों से गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। इसके बावजूद ग्रामीणों ने दोनों स्थानों की बेरिकेडिंग हटा दी और बिना मास्क और बिना सामाजिक दूरी के गांव में घूम रहे हैं। इससे गांव के हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

--
गांव में लगे गंदगी के ढेर
सफाई कर्मचारी के नियमित न आने से पूरे गांव में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। बदबू उठ रही है। तीन दिन से हो रही बारिश ने पूरी सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ग्रामीणों को शासन की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए लेकिन वह उसे काफी हल्के में ले रहे हैं। यह पूरे गांव के लिए खतरा बन सकता है। गिरीश अगरिया
-----
- गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बारिश होने से बदबू आने लगी है। गांव की साफ- सफाई कराना आवश्यक है। अरविंद्र राजपूत
-----
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद सुनौरी को कंटेनमेंट जोन बना कर दिया गया था। ग्रामीण लोग स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है, यह गलत है। इस बारे में जानकारी करता हूं। वर्तमान में 69 कंटेनमेंट जोन तहसील क्षेत्र में बने हुए हैं।
अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed