जाखलौन। समाजवादी पार्टी की सभा में शिक्षक विधायक डॉ. मानसिंह पाल ने कोरोना महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर समाज सेवा करने वाले कस्बे के डॉक्टरों, बैंक शाखा प्रबंधकों, सफाई कर्मचारियों, समाजसेवियों व पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के परिणाम से लोगों को कोरोनाकाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की मदद की वह वास्तविक में कोरोना योद्धा हैं। जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने सपा सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाकर उनसे लोगों को लाभांवित कराया था लेकिन प्रदेश सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। सरकार का यह उत्पीड़नात्मक रवैया किसान अब बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर डॉ. चंद्र कीर्ति जैन, डॉ. के.के. सचान, डॉ. अशोक राय, डॉ. एसडी शर्मा, डॉ. अरविंद पटेल, हरिभान द्विवेदी, मेडिकल स्टोर संचालकों में नंदकिशोर शर्मा नंदू, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार राठौर, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक वर्मा, सफाईकर्मियों में लक्ष्मी वाल्मीकि, कुंती वाल्मीकि के अलावा पत्रकारों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अखिलेश साहू, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, ज्योति सिंह लोधी, फूल सिंह नन्ना, रमेश यादव, पवन तिवारी, विजय सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, अखिलेश कुमार साहू, अंकित मिश्रा, इकरार शाह बल्लू, शालू खान, धर्मेंद्र दुबे मौजूद रहे।