फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona vacction lagayi gayi lalitpur me

कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगते ही तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंजा अस्पताल

Sun, 17 Jan 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
corona vacction lagayi gayi lalitpur me
जिला अस्पताल मे कोविड 19 टीकाकरण का फीता काटकर शुभारंभ करते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में शनिवार को कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का शुभारंभ जिला अस्पताल के एनसीडी सेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। पहले दिन जिले में चार केंद्रों पर 245 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान जिला अस्पताल में पहला टीका पुरुषों में डॉ. मुकेश सेठ और महिलाओं में एनसीडी सेल में कार्यरत महिला कर्मचारी मोहनी शर्मा को लगाया गया। पहला टीका लगते ही अस्पताल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डीएम समेत मौजूद अधिकारियों ने दोनों को बधाई देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां की गई थी। जिला अस्पताल के एनसीडी सेल में टीकाकरण का शुभारंभ जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया। यहां जिलाधिकारी के साथ ही अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, डॉ. अमित चतुर्वेदी एवं अन्य स्टाफ द्वारा पहले प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वैक्सीन लगाने से पहले कि गए संबोधन को सुना गया, इसके बाद सवा ग्यारह बजे टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एनसीडी सेल को गुब्बारों से सजाया गया था। हर कर्मचारी और अन्य व्यक्तियों को मास्क लगाकर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले चिह्नित स्वास्थ्यकर्मियों को हॉल में बैठाया गया था। यहां पहला कोरोना वैक्सीन का टीका पुरुषों में डॉ. मुकेश सेठ और महिलाओं में स्वास्थ्य कर्मचारी मोहनी शर्मा को लगाया गया। पहला टीका लगते ही पूरा एनसीडी सेल और अस्पताल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पहला टीका लगवाने के बाद डॉ. सेठ और महिला कर्मचारी मोहिनी को जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सीएमओ और अन्य स्टाफ ने बधाई दीं और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके गर्ग ने बताया कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण के लिए वैक्सीन की पांच हजार डोज प्राप्त हो चुकी है। जिले में पांच जनवरी व 11 जनवरी को दो बार टीकाकरण का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों में इनको मिला टीकाकरण का लाभ
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान ने बताया कि जिले में चार स्थानों पर कुल 245 (पुरुष-94 व महिला-151) स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल पुरुष में 72 (पुरुष-68, महिला-04), जिला महिला चिकित्सालय में 40 (पुरुष-04, महिला-36), सीएचसी बार 74 (पुरुष-09, महिला-65) एवं तालबेहट सीएचसी में 59 (पुुरुष-13, महिला-46) को टीकाकरण का लाभ मिला। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 245 यानि लक्ष्य (400 चिह्नित के सापेक्ष) 61 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।

पहले दिन 40 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगाई गई वैक्सीन, 400 में 245 ही पहुंचे
पहले दिन कोरोना वैक्सीन 40 वर्ष से अधिक उम्र वाले स्वास्थ्यकर्मियों को ही लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले दिन के लिए 400 स्वास्थ्यकर्मियों को चिह्नित किया गया था। लेकिन पहले दिन मात्र 245 स्वास्थ्यकर्मियों ने ही कोरोना वैक्सीन लगवाने में रुचि दिखाई, जबकि सभी स्वास्थ्यकर्मी भी स्वास्थ्य विभाग के ही थे और उनके संपर्क वाले भी, इसके बाद भी बाकी लोग वहां टीका लगवाने को नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed