{"_id":"6001fc8c8ebc3e2e246b1cd1","slug":"corona-vaccine-fake-advertise-no-tolerated-lalitpur-news-jhs1861635115","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन टीकाकरण को लेकर गलत अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन टीकाकरण को लेकर गलत अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
महावीरपुरा स्थित हनुमान मंदिर में खिचड़ी प्रसाद खाते श्रद्धालु।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुुमार ने कहा कि कोविड वैक्सीन टीकाकरण को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 16 जनवरी को चार स्थानों पर 400 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड वैक्सीन के टीकाकरण को पूरी तैयारियां कर ली गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वैक्सीन के रखने के लिए दो आईएलआर आए हैं। इनको रखने के लिए एक कोल्ड चैन कक्ष का निर्माण किया गया है। जिसमें वैक्सीन के डोज को निर्धारित तापमान में रखने की व्यवस्था की गई है। कोल्ड चैन कक्ष में एक लाख वैक्सीन के डोज एक साथ रखे जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार व तालबेहट में टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। प्रथम कक्ष में लाभार्थी का सत्यापन किया जाएगा। दूसरे कक्ष में टीकाकरण व तृतीय कक्ष में टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक बिठाया जाएगा। उन्होंने कहा टीकाकरण को लेकर गलत अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे में फ्रंट लाइन वर्करों व तीसरे में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धों व इससे कम उम्र के मरीजों को लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में संबंधित व्यक्ति को संदेश दिया जाएगा। टीकाकरण के लिए परिचय पत्र अनिवार्य है। संक्रमित व्यक्ति को स्वस्थ होने के बाद टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह, जिला सूचना अधिकारी पियूषचंद्र राय आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
-----
इन बातों का रखें ध्यान
- कोरोना वैक्सीन लगने के बाद लाभार्थी को 30 मिनट तक टीकाकरण के स्थान पर रुकना होगा।
- लाभार्थी को टीकाकरण के बाद कोई भी असुविधा होने पर घबराना नहीं है, लाभार्थी को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसके निवारण के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है।
- लाभार्थी का वैक्सीनेशन होने के बाद कोविड नियमों का पालन करना होगा।
- ऐसे व्यक्ति को भी टीका लगवा सकते हैं, जो कैंसर, मधुमेह व उच्चताप की समस्या से पीड़ित है।
- लाभार्थी का कोरोना का दूसरा टीका लेना अति आवश्यक है। कोरोना का दूसरा टीका 28 वें दिन लगाया जाएगा। लाभार्थी द्वारा इस टीके को लेने के बाद ही उसके भीतर एंटीबॉडी विकसित हो सकेगी।