{"_id":"60de1fa38ebc3e3068089f66","slug":"corona-vaccine-dose-received-lalitpur-news-jhs198514777","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन की डोज आने पर टीकारण को मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन की डोज आने पर टीकारण को मची मारामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा (ललितपुर)। पिछले तीन दिनों से कोविड वैक्सीन की कमी के चलते कस्बा मड़ावरा में ठप पड़ा टीकाकरण कार्यक्रम वैक्सीन आपूर्ति होने पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर से टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ होने पर मड़ावरा में मारामारी मच गई।
टीकाकरण कार्यक्रम के तहत ग्रामीण अंचल में अब अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है। 18 वर्ष की आयु से ऊपर के नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है, टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत में कुछ अफवाहों के चलते लोग टीकाकरण से बचते नजर आ रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा चलाए जागरूकता अभियान के चलते टीकाकरण में काफी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, राशन वितरण और बैंकों से धन निकासी करने के दौरान टीकाकरण कार्ड अनिवार्य कर दिए जाने से टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन सेंटरों पर और अधिक भीड़ उमड़ पड़ी। टीकाकरण में आई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी के चलते वैक्सीन की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम पड़ गयी। मड़ावरा में पिछले तीन दिनों से वैक्सीन नहीं होने से सीएचसी समेत सभी ग्रामीण केंद्रों पर टीकाकरण बंद हो गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को 250 डोज मिलने से सीएचसी पर टीकाकरण फिर से शुरू हो गया।
शुक्रवार को भी होगा टीकाकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 210 डोज लगाए जाने के बाद अवशेष वैक्सीन के साथ शुक्रवार को मात्र मड़ावरा सीएचसी पर ही टीकाकरण किया जाएगा, साथ ही पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलते ही रोस्टर बनाकर विभिन्न गांवों में टीकाकरण सत्र चलाया जाएगा।