{"_id":"6092f54f8ebc3ee1c270a736","slug":"corona-vaccination-lalitpur-news-jhs194447257","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जगहों पर लगवाया 251 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, 13 जगहों पर लोग नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जगहों पर लगवाया 251 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, 13 जगहों पर लोग नहीं पहुंचे
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की की बैठक में जिलाधिकारी ने कोरोना की रफ्तार कम करने के उपायों की समीक्षा की। बुधवार को 11 स्थानों पर टीकाकरण किया गया, जिसमें 251 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि 13 स्थानों पर कोई टीकाकरण कराने नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार से दमकल की गाड़ियां सैनिटाइजेशन के कार्य में लगाई जाएंगी।
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में 24 घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई। बताया कि बुधवार को 1729 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें 162 पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं। 437 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 11 जगहों पर वैक्सीनेशन हुआ। यहां 251 लोगों को टीका लगाया गया है। 13 जगहों पर लोग टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण सत्र आयोजित करने से एक दिन पूर्व मुनादी कराई जाए, जिससे व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके एवं लोगों को जानकारी प्राप्त हो सके। 733 व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग हुई, जिनमें मड़ावरा के 166, जखौरा में 127, तालबेहट में 158, महरौनी के 40, बार के 175 एवं बिरधा के 67 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 1564 लोगों को कॉल किया गया है। एल-2 अस्पताल में 17 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 7 ऑक्सीजन पर और एवं एल-1 में 35 मरीज भर्ती हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एल-1 एवं एल-2 अस्पताल में एक-एक दमकल के वाहन तैनात किए जाएंगे, जो किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्टाफ को अनिवार्य रूप से पीपीई किट उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा की समीक्षा के दौरान एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।