{"_id":"60d4ded28ebc3e0d9117c04f","slug":"corona-vaccination-camp-taldehate-news-jhs197917260","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगवाएं टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगवाएं टीका
विज्ञापन
कैप्सन - गेवरा में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। विकासखंड की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के सहयोग से ग्राम गेवरा में टीकाकरण प्रोत्साहन शिविर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों को अधिक से अधिक टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने सड़क, स्कूल आदि की समस्याओं को रखा। शिविर में 372 लोगों ने टीका लगवाया। इस मौके पर डीएम के सामने सड़क और स्कूल की मांग उठाई गई।
सबसे पहले डीएम ने टीकाकरण केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपदवासी को टीका लगवाना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निगरानी समितियां प्रतिदिन गांवों में घर-घर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर रहीं हैं। शिविर में आयुष्मान भारत योजनांतर्गत ग्रामीण लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। दिव्यांग जनों को वॉकर व छड़ी भी प्रदान की गई।
इसके पश्चात मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सड़क, पेयजल और शिक्षा के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां की सड़क के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, इसके अलावा मेरी ओर से फिर से पत्र भेजा जायेगा। कड़ेसराकलां में हाईस्कूल खोले जाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। पेयजल समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाएगा, मौके पर उप जिलाधिकारी तालबेहट अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तालबेहट स्वेता सहित आधा दर्जन गांवों के ग्राम प्रधान एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिकायतों की लगा दी झड़ी
तालबेहट। टीकाकरण शिविर में जब ग्रामीणों ने जन समस्याओं को लेकर शिकायतों की झड़ी लगा दी। जिसे सुन कर डीएम सहित अन्य अधिकारी सन्न रह गए। बाद में डीएम ने कहा कि टीकाकरण कैंप के बहाने बुला कर यहां जन समस्याएं सुनने का मौका मिला है। उन्होंने कहां कि आप लोग पहले टीकाकरण पर महत्व दे। इसके लिए आया हूं। जन समस्या का निदान भी किया जाएगा। जिस पर कुछ लोगों के चेहरे की हवाईयां छा गई।

कैप्सन- शिविर में दवाए वितरित करते जिलाधिकारी- फोटो : TALDEHATE