तालबेहट। कोरोना वैश्विक महामारी पर लगाम कसने एवं मरीजों की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर पंचायत तालबेहट के नवीन कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों सहित वहां काम करने वाले चालीस लोगों के सैंपल लिए गए।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने सभी से सरकार के निर्देशों का पालन करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने की बात कहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी, विनोद तिवारी सहित नगर पंचायत का स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम में धीरज कुमार, अनुराग सोनी, अजय दुबे, घनश्याम कुशवाहा आदि प्रमुख रहे।