फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Corona positive people dead

कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत

Sun, 02 Aug 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corona positive people dead
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना संक्रमण से ग्रसित एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक बिरधा के अंतर्गत ग्राम खिरिया छतारा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को श्वांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उपचार के लिए 30 जुलाई को जिला अस्पताल लाए, जहां पर कोरोना के लक्षण होने पर एंटीजन जांच के लिए सैंपल लिया गया। जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस पर आइसोलेशन वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक पूर्व से ही क्षयरोग से ग्रसित था। सांस लेने में दिक्कत होने पर उपचार के लिए लाया गया। जहां पर जांच करने पर ऑक्सीजन सैचुरेशन कम पाया गया। कोविड पॉजिटिव होने पर रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed