{"_id":"5f2ee9c88ebc3e411324b37d","slug":"corona-positive-old-people-dead-taldehate-news-jhs173428456","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत
विज्ञापन
तालबेहट। शनिवार को 20 और कोरोना पॉजिटिव मिलें। वहीं, शुक्रवार की देर रात तालबेहट निवासी एक 72 वर्षीय वृद्ध मरीज की उपचार के दौरान झांसी में मृत्यु हो गई। शनिवार को पाए गए 20 मरीजों में दो मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं। प्रशासन की देखरेख में वृद्ध का शव दफन कराया गया। तीन दिन पहले नगर के सरफयाना मोहल्ला (कदीमपुरा) में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रामक मिलने से हड़कंप मच गया था। शुक्रवार को उसमें से एक वृद्ध की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर और डॉ. अभिषेक नामदेव की मौजूदगी में मृतक को दफनाया गया।
कंटेनमेंट जोन बना मजाक
तालबेहट। नगर में बने कुछ कंटेनमेंट जोन में निवास करने वाले लोग शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह लोग खुले आम कंटेनमेंट जोन के अंदर न जाने की और अंदर से न बाहर आने की अनुमति के बावजूद खुलेआम बाइकों से दिन भर घूम रहे हैं। कंटेनमेंट में लोगों की सुरक्षा के लिए लगे जवानों पर भी यह लोग अपना रुतबा झाड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। कंटेनमेंट जोन के आसपास बाहर रहने वाले लोगों ने इन लोगों पर सख्ती करने और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।