फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona positive health workers

एक स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले सात कोरोना संक्रमित

Fri, 30 Oct 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona positive health workers
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जांच के दौरान एक स्वास्थ्य कर्मी समेत सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 28 वर्षीय युवती, शहर निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में तहसील मड़ावरा के ग्राम ककरुआ निवासी 37 वर्षीय युवक व 65 वर्षीय वृद्घ में संक्रमण पाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत 42 वर्षीय कर्मचारी, ब्लॉक बार के ग्राम बुरागांव निवासी 32 वर्षीय युवक, ब्लॉक जखौरा के ग्राम रानीपुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

--------
यह है संक्रमितों का आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 2854 हो गई है। इनमें 43 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि, 2743 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान में 68 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। पिछले तीन दिन में 1295 व्यक्तियों के लिए गए नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

--------
बृहस्पतिवार को सात व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण पाया गया है। संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed