{"_id":"5faed1978ebc3e9bb350c239","slug":"corona-positive-four-year-children-found-positive-lalitpur-news-jhs1810482140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्षीय मासूम समेत आठ मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्षीय मासूम समेत आठ मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हो, लेकिन अब तक अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को विभिन्न सेंटरों से 1172 सैंपल लिए गए। इसमें आठ व्यक्ति संक्रमित पाए गए।
अक्तूबर माह में कोरोना वायरस की रफ्तार कम हो गई थी। नवंबर माह की शुरूआत में बढ़ रही सर्दी से कोरोना वायरस संक्रमण भी बढ़ गया है। जहां बीते माह में एक दिन में दो-तीन व्यक्ति संक्रमित पाए जा रहे हैं। अब एक दिन में सात से आठ नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर 1172 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इसमें 471 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। ट्रू-नेट किट से तीन व एंटीजन किट से 698 सैंपल लिए। इनकी जांच रिपोर्ट में ट्रू-नेट किट से एक व एंटीजन जांच रिपोर्ट में सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी चार वर्षीय मासूम बालिका, गांधीनगर निवासी 28 वर्षीय युवती व 52 वर्षीय व्यक्ति, पिसनारी बाग निवासी 31 वर्षीय युवक, नई बस्ती निवासी 46 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बिरधा के ग्राम धौर्रा निवासी 26 वर्षीय युवक, ग्राम राजघाट निवासी 80 वर्षीय महिला, मसौरा कलां निवासी 36 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
1817 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 2950 पहुंच गया है। इनमें 45 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2826 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 80 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। वहीं बीते पांच दिन से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1817 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
शुक्रवार को एक चार वर्षीय मासूम बालिका समेत आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में सात आइसोलेट किए गए और एक को एल-2 सीएचसी तालबेहट भेजा गया है।
- डा. मुकेश दुबे, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी