{"_id":"5f4158588ebc3eaae3320c94","slug":"corona-positive-cases-reach-to-953-lalitpur-news-jhs1744320158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ समेत 53 कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 953","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ समेत 53 कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 953
विज्ञापन
corona hotspot
- फोटो : corona hotspot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार भी नहीं बच पा रहे हैं। शनिवार को जिले में 53 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें एसीएसओ भी शामिल हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 953 तक पहुंच गई है। इसमें 11 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 587 स्वस्थ हो चुके हैं।
शनिवार को 53 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के 56 वर्षीय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कोतवाली पुलिस के 31 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला गांधीनगर निवासी आठ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 13 वर्षीय मासूम, 48 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय किशोर, 22 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति हैं। मोहल्ला सुभाषपुरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति व 27 वर्षीय युवक संक्रमित हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला घुसयाना में 70 वर्षीय वृद्ध महिला, मोहल्ला खिरकापुरा निवासी 32 वर्षीय युवक, तालाबपुरा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला रावतयाना निवासी 24 वर्षीय युवती, पिसनारी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, सिविल लाइन निवासी 25 वर्षीय युवक, छत्रसालपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक, जेल चौराहा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला रामनगर निवासी 71 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के कस्बा बांसी निवासी 14 वर्षीय किशोर व ग्राम कालापहाड़ निवासी 20 वर्षीय युवती संक्रमित है। ब्लॉक बार अंतर्गत बुरागांव प्लांट निवासी तीन वर्षीय मासूम, व 31 वर्षीय युवक, ग्राम बस्त्रावन निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, व 30 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। कस्बा बानपुर निवासी 60 वर्षीय महिला, बिरधा निवासी 30 व्यक्ति और बसई निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित है।
125 लोगों के सैंपल लिए, सात संक्रमित मिले
मड़ावरा। तहसील मड़ावरा कस्बा बैंक में थर्मल स्क्रींनिंग के दौरान लक्षण पाए जाने पर ग्राम रखवारा निवासी 24 वर्षीय युवक की एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिस पर शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार के निर्देशन पर में स्वास्थ्य टीम में हरीओम शर्मा व टीम ने गांव में शिविर लगाकर जांच की। जिसमें 125 व्यक्तियों ने सैंपल देकर जांच कराई। जिसमें सात लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। संक्रमितों में 24 वर्षीय युवक, दो 18 वर्षीय युवक, एक 50 वर्षीय व्यक्ति, 39 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
847 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
कोरोना संक्रमण को नियंत्रण पाने के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन समय पर सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आ रही है। 14 अगस्त से अब तक के 847 सैंपलों की रिपोर्ट नही आई है।
शनिवार को जिले में 53 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों से संपर्क किया जा रहा है। सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जाएगा।
- डॉ. प्रताप सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी