{"_id":"5f610bdc8ebc3e4157112d74","slug":"corona-positive-case-crossed-2000-lalitpur-news-jhs1763557196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना संक्रमितों की संख्या पहुंची दो हजार के पार, 62 नए मरीज मिले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना संक्रमितों की संख्या पहुंची दो हजार के पार, 62 नए मरीज मिले, दो की मौत
विज्ञापन
coronavirus-case
- फोटो : coronavirus-case
ललितपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के साथ मौत का सिलसिला भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई है। इससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 30 पहुंच गया है। वहीं, 62 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2033 पहुंच गई है।
मुहल्ला तालाबपुरा निवासी 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसे सांस लेने में दिक्कत व लक्षण होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी उपचार के लिए भेजा गया। जहां पर उनकी सोमवार रात को मौत हो गई। वहीं तहसील पाली के कस्बा निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति को बुखार व सांस लेने में परेशानी थी। कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए। लक्षण होने के चलते मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। जहां पर उनकी मंगलवार को सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
मंगलवार को जनपद में संक्रमितों की संख्या एक सप्ताह में सबसे अधिक पाई गई है। एक दिन में 62 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में सिविल न्यायालय का एक कर्मचारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मी और जिला अस्पताल परिसर स्थित कालोनी निवासी चार मासूम समेत नौ संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा तालाबपुरा निवासी छह लोग, जेल के सामने निवासी दो, रेलवे कालोनी में दो, मोहल्ला लक्ष्मीपुरा, पिसनारी, आजादपुरा, नईबस्ती, बैंक कालोनी, चौबयाना, नेहरुनगर, गांधीनगर में एक-एक संक्रमित पाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बिरधा कस्बा में दो, ग्राम पिपरिया वंशा, तहसील महरौनी के सिंदवाहा, अंडेला, तहसील मड़ावरा कस्बा में दो, बम्हौरीकलां व ग्राम गढ़ौली में एक, ब्लॉक जखौरा के ग्राम राजघाट में एक व बांसी में तीन संक्रमित पाए गए है। मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
14 में संक्रमण की पुष्टि
तालबेहट। मंगलवार को 14 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्तियों में मोहल्ला हटवारा निवासी एक महिला व एक व्यक्ति, मोहल्ला सरफयाना निवासी पांच व्यक्ति, चौबयाना निवासी दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम गेंदौरा निवासी दो, ग्राम बिजरौठा निवासी दो, कड़ेसराकलां, तेरई फाटक व जमालपुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
513 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
कोरोना वायरस को नियंत्रण करने के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जांच रिपोर्ट देने में देरी करता है। यहां पर तीन दिन के 513 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इससे कई निगेटिव व्यक्ति भी क्वारंटीन बने हुए हैं।
मंगलवार को 62 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं झांसी में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हो गई है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी