{"_id":"5f2affec8ebc3e3cd10876c9","slug":"corona-paisent-walk-in-calectret-office-people-disturb-lalitpur-news-jhs1731903132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घूमने से कलक्ट्रेट में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घूमने से कलक्ट्रेट में हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना संक्रमित व्यक्ति को समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिल सकी। संक्रमित व्यक्ति के कलक्ट्रेट परिसर में घूमने से हड़कंप मच गया। लोग जहां के तहां खड़े रहे।
बुधवार को शहर निवासी एक रिक्शा चालक ने सैंपल कलेक्शन बूथ सेंटर पर कोरोना जांच कराई। एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट जब तक आई, तब तक संबंधित व्यक्ति मौके से जा चुका था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर तैनात सभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उसकी खोजबीन शुरू हुई। हालांकि संक्रमित व्यक्ति परिसर के बाहर ही मिल गया।
एंबुलेंस के इंतजार में संक्रमित व्यक्ति इधर-उधर घूमने लगा। जानकारी होने पर कलक्ट्रेट परिसर में भारी भीड़ जुट गई। संक्रमित व्यक्ति मुख्यद्वार के पास में ही घूम रहा था। लोगों को संक्रमित की जानकारी होने पर गेट से आवागमन बंद हो गया। जो जहां पर था, वहीं खड़ा हो गया। भीड़ जुटते देख कलक्ट्रेट के कर्मचारी भी मौके पर आ गए। संक्रमित व्यक्ति जहां जाता, वहीं पर लोग भागने लगते। इससे अफरातफरी मची रही। बाद में एंबुलेंस आने पर मरीज को कोविड अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन बूथ सेंटर खोला है। कलक्ट्रेट में आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।
संबंधित मरीज से वार्ता कर शीघ्र ही उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। एल-1 अटैच में भर्ती होने वाले मरीजों को तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी