{"_id":"6019a5e68ebc3e32720512e1","slug":"corona-negligence-after-vaccination-lalitpur-news-jhs1875787195","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं को वैक्सीन लगने पर, आम लोगों को कोरोना से बचाव को भूले जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं को वैक्सीन लगने पर, आम लोगों को कोरोना से बचाव को भूले जिम्मेदार
विज्ञापन
corona hotspot.jpg
- फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। स्वयं को कोविड वैक्सीन लग जाने के बाद आम लोगों में संक्रमण से बचाव को स्वास्थ्य कर्मी भूल गए हैं। शुरुआत में दो हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे थे, लेकिन अब मात्र 13 सौ सैंपल तक ही सीमित रह गए हैं। कम संक्रमित मिलने से विभाग संक्रमण कम होने का दावा कर रहा है, जबकि संक्रमण का खतरा अभी भी बरकरार है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन डोज लगाए जा रहे हैं। अब तक लगभग डेढ़ हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया गया है। वैक्सीन लगने का असर कहें, या कुछ और आम लोगों की होने वाली कोरोना जांच कम हो गई है। इससे अधिकांश लोग जिले में कोरोना संक्रमण को कमजोर होना मान रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी बेपरवाह हो गए हैं और मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बना हुुआ है।
शुरुआत में जिले में लगभग दो हजार सैंपल लिए जा रहे थे, जो अब कम कर 13 सौ तक कर दिए गए हैं। सैंपल कम होने से संक्रमित भी कम मिल रहे हैं, जबकि संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। ऐसे में आम लोगों को कोविड से बचाव के नियमों का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
--------
वैक्सीन का टीकाकरण चल रहा है। कोरोना संक्रमित को चिह्नित कर सैंपलों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी