फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona misterious death, stir, village karila siege

ग्रामीण की मौत पर हड़कंप, करीला सील, फोर्स तैनात

Mon, 15 Jun 2020 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
corona misterious death, stir, village karila siege
कैप्सन = 2- करीला में बैरीकेट पर मौजूद पुलिस - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। जिला चिकित्सालय से भागे ग्राम सभा खांदी के मजरा करीला निवासी ग्रामीण की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मृतक का अंतिम संस्कार होने की खबर के बाद प्रशासन ने करीला मजरा सील कर दिया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतक के परिजनों सहित 34 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण को 13 जून को तालबेहट से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। उसे बुखार व खांसी की परेशानी थी। इसके कुछ समय बाद वह बिना बताए अस्पताल से चला गया। अचानक लापता होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश की गई। बाद में पता चला कि ग्रामीण की तालबेहट आते समय मौत हो गई। प्रशासन ने रात में ही गांव में बैरिकेडिंग कर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया। रविवार को प्रभारी उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र, तहसीलदार सौरभ पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्राम सभा खांदी के मजरा करीला गईं और ग्रामीणों से मृतक के बारे में पूरी जानकारी ली। सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह के अनुसार मृतक कोरोना पॉजीटिव नहीं था
विज्ञापन

34 लोगों के लिए नमूने
रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट से गई टीम ने ग्राम सभा खांदी के मजरा करीला में 34 लोगों की सैंपलिंग की। इस मौके पर टीम ने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की। टीम के सदस्यों ने बताया कि मृतक को हृदय रोग की भी शिकायत थी। टीम में डॉ. धर्मेंद्र सिंह सेंगर, धीरज कुमार, पंकज शर्मा, रवि सोनकर, अंजली मित्तल, विशाखा, रेखा रानी, सीएचओ अजय दुबे, अज्जू, गौरीशंकर कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा और आशा कार्यकर्ती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारी क्वारंटीन
तालबेहट के जिस अस्पताल में मरीज को उपचार के लिए ले जाया गया था, उस प्राइवेट अस्पताल व उसके स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
मजरा करीला को सील कर दिया गया है। वहां पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को मृतक के परिजनों सहित कुछ अन्य लोगों के नमूने लिए हैं।
- रमेश चंद्र, प्रभारी उपजिलाधिकारी तालबेहट।
मृतक का नमूना जांच के लिए झांसी नहीं गया था। मृतक पॉजीटिव नहीं था।
- डॉ. प्रताप सिंह, सीएमओ ललितपुर
जो लोग अफवाह उड़ा रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
- योगेश कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed