{"_id":"5faed0b88ebc3e9b7d3fee82","slug":"corona-kaal-affect-market-lalitpur-news-jhs1810472133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में फीका रहा धनतेरस का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाकाल में फीका रहा धनतेरस का बाजार
विज्ञापन
पाली में ज्वेलरी की दुकान से चांदी के सिक्के खरीदते लोग
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली/ललितपुर। नगर पंचायत पाली में धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर बाजार सजे हैं लेकिन ग्राहकों की संख्या काफी कम है। कई दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बर्तन बाजार व स्वर्ण आभूषण की दुकानों पर खरीददारों की अच्छी खासी संख्या देखी गई।
कोरोना महामारी के बीच लगभग 7-8 माह बाद धनतेरस पर बाजार में बहार की उम्मीद थी पर बाजार फीका रहा। नगर पंचायत पाली में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को धनतेरस का बाजार फीका रहा। सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान, रेडीमेड की दुकानें, मूर्ति-कैलेंडर, सजावट के सामानों की दुकानों से लेकर बाइक शोरूम तक में कारोबार कम हुआ। वहीं, कुछ सर्राफा बाजार में दुकानों पर महिलाएं चांदी के सिक्का, बिछिया खरीदने के लिए बैठी नजर आईं। बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही, जिससे दुकानदारों की मंशा पर पानी फिर गया है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पाली थानाध्यक्ष राजेश दुबे, एसआई सत्येंद्र सिंह, एसआई बृजेश सहित पुलिस बल ने बाजार का भ्रमण किया।
मेन मार्केट के मुख्य बाजार स्थित रेडीमेड कपड़ा व्यापारी जयकुमार जैन का कहना है कि धनतेरस के चलते आभूषण, कपड़ों के साथ बर्तनों की बिक्री बढ़ी है। बर्तन व्यवसायी महेश ताम्रकार का कहना है कि इस धनतेरस पर बर्तनों की बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है, इसे ध्यान में रखकर दुकान में ज्यादा संख्या में बर्तन मंगा लिए हैं लेकिन ग्राहक कम आ रहे हैं। स्वर्ण व्यापारी राजेश सोनी ने बताया कि धनतेरस के मौके पर चांदी के गणेश, लक्ष्मी के सिक्के की खरीदारी होती है लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले ग्राहकी कम हो रही है। मुख्य बाजार में बर्तन की दुकान चलाने वाले महेश ताम्रकार का कहना है कि केवल छोटे-छोटे सामान की ही मांग है। थाने रोड पर हीरो बाइक के शोरूम संचालक अभिषेक खरे का कहना है कि धनतेरस को लेकर सभी मॉडल की बाइक का स्टाक मंगाया गया, लेकिन इस बार कारोबार फीका रहा। पिछले साल की तुलना में सेल कम रही लेकिन ठीक है। व्यापार है कम और ज्यादा होता रहता है। कोरोना की वजह से लोगों की आमदनी कम हो गई है। जिसका असर व्यापार पर दिखाई दे रहा है।

पाली में सड़क पर लगी दुकानें- फोटो : LALITPUR

पाली में लगी बर्तन की दुकान- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन