फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona examination before delivery case

कोरोना जांच के बाद गर्भवती महिलाओं को अस्पताल मिलेगी प्रसव सुविधा

Wed, 15 Jul 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona examination before delivery case
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में प्रसव को आने वाली महिलाओं को अब कोरोना की जांच करानी होगी। यह व्यवस्था मंगलवार से शुरू कर दी गई है। अब बिना कोरोना जांच के प्रसव की सुविधा नहीं मिलेगी। उधर, यदि महिला कोरोना संक्रमित पाई जाती है तो उसे कोविड सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित जिला महिला अस्पताल में अधिकांश महिलाएं प्रसव के लिए पहुंचती हैं। सामान्य दिनों में यहां 24 घंटे में तकरीबन तीन दर्जन तक प्रसव होते हैं। लेकिन कोराना संक्रमण के चलते अस्पताल के नियमों में परिवर्तन किया गया है। अब प्रसव को आने वाली महिलओं को भी कोरोना जांच करानी होगी। इस जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर ही अस्पताल में प्रसूताओं को प्रवेश दिया जाएगा। ताकि, अस्पताल में भर्ती मरीजों व मासूमों को संक्रमण से बचाया जा सके। इससे चिकित्सकों और स्टाफ को भी संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

बीते दिनों झांसी से आई महिला के संक्रमित मिलने पर अस्पताल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। इससे प्रसूताओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ी थी। प्रसव के आई महिलाओं को निजी नर्सिंग होम का सहारा लिया, जहां पर मोटी रकम चुकानी पड़ी थी। इसके अलावा सोमवार को प्रसव के लिए आई दो महिलाओं की जब प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई तो उसमें एक महिला में लक्षण पाए गए। सैंपल लेकर ट्रू-नॉट मशीन से जांच की गई, जिसमें पॉजिटिव पाया गया। इस पर झांसी रेफर कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल में ठहरने वाले स्थानों को सैनिटाइज कराकर अस्पताल को सुचारु रूप से शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में प्रसव को आने वाली महिलाओं को उपचार की सुविधा मिलती रहे, इसके लिए जिला महिला अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि प्रसव के पूर्व महिलाओं को कोरोना जांच करानी होगी। इसके बाद ही अस्पताल में प्रसव किए जाएंगे।

--------
महिला अस्पताल में संक्रमित मरीज के मिलने पर अस्पताल को दो दिन के लिए बंद करना पड़ता है। इससे महिलाओं को परेशानी होती है। अन्य मरीजों और स्टाफ को संक्रमण का खतरा रहता है। इससे यह निर्णय लिया गया है कि जो भी महिलाएं प्रसव को आएंगी, पहले उनकी कोरोना की जांच की जाएगी।
- डॉ. हरेंद्र चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed