फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona examinarin

प्रतिदिन कराएं 2500 कोविड जांचें, गली मोहल्लों में लें स्वास्थ्य की जानकारी

Sat, 22 May 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
corona examinarin
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट पार्क में आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने प्रतिदिन 2500 जांचें कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले चौबीस घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि शुक्रवार को 2004 टेस्ट किए गए, जिनमें जिले में कुल 20 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, साथ ही 164 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने टेस्टिंग की संख्या पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए प्रतिदिन कम से कम 2500 जांचे करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि बाल संप्रेक्षण गृह में अभी भी 10 बच्चे पॉजिटिव हैं, जिन्हें वहीं पर आइसोलेशन में रखा गया है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चो को संक्रमण का खतरा अधिक है, इसलिए बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए, संबंधित नोडल अधिकारी बच्चों की विशेष निगरानी करते हुए उनके स्वास्थ्य की प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कोविड अस्पतालों की समीक्षा में बताया कि इस समय जिला अस्पताल के वार्ड में 36 मरीज भर्ती हैं और तालबेहट एल-1 अस्पताल में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। साथ ही जिला चिकित्सालय में जांच कराने वालों की संख्या में कमी आई है। इस पर निर्देशित किया गया कि भ्रमण टीमें गली-मोहल्लों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लें, साथ ही अस्वस्थ मरीजों की जांच करें। बैठक के दौरान यह बात भी संज्ञान में आई कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में नहीं जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट यह रिपोर्ट दें कि कौन-कौन सेक्टर मजिस्ट्रेट अक्रियाशील हैं। बैठक में यह भी बताया कि नवनिर्वाचित प्रधान, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों द्वारा वैक्सीनेशन के कार्य में सहयोग नहीं किया जा रहा है। इस पर निर्देश दिए गए कि जिन प्रधानों व कर्मचारियों द्वारा इस कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है, उनको चिह्नित कर उनकी सूची उपलब्ध कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, डा. जेएस बक्सी, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed