फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona died

297 नए कोरोना संक्रमित मरीज फिर मिले, एक की मौत

Fri, 07 May 2021 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
corona died
ललितपुर। जिले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में 297 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। 412 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2534 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में विभिन्न जगहों पर कुल 1828 कोरोना की जांचें की गईं, जिनमें एक ही दिन में 297 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 220, ट्रू-नेट जांच में दो एवं एंटीजन जांच में 75 नए मरीज मिले हैं, जबकि 11 मरीजों की सूची झांसी व अन्य जनपदों से प्राप्त हुई है। जांचों में अकेले शहर में 134 नए मरीज, तालबेहट क्षेत्र में 31, महरौनी क्षेत्र में 45, मड़ावरा में 15, बिरधा में 3, जखौरा क्षेत्र में 17 एवं बार क्षेत्र में 26 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। एक दिन में 412 कोरोना बीमारी का उपचार करा रहे मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें एल-2 अस्पताल से चार, मेडिकल कॉलेज झांसी से एक, होमआइसोलेशन से 321 एवं जिला कारागार के 86 मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा तालबेहट के एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मोहल्ला आजादपुरा निवासी हल्कू (67) पुत्र दीना की मौत हो गई। जिले में कोरोना बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 83 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

-----
बृहस्पतिवार को 1828 कोरोना की जांचें की गई और 24 घंटे में 297 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। तालबेहट एल-2 अस्पताल में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हुई है। एक दिन में 412 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed