फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona death, 11 infected

नहीं थम रहा कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला

Fri, 21 May 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
corona death, 11 infected
ललितपुर। जनपद में कोविड जांच के दौरान कोरोना संक्रमित कम मिल रहे हैं, लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला लगातार जारी बना हुआ है। बृृहस्पतिवार को कोविड अस्पताल में भर्ती एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1888 सैंपल की जांच में 11 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही हैं, लेकिन संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को ब्लॉक तालबेहट के ग्राम जमालपुर निवासी भागवती (39) कोरोना संक्रमित पाई गई थी। हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 1888 सैंपल लिए गए। इनमें 757 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को झांसी भेजे गए। ट्रूनॉट से तीन व एंटीजन किट से 1128 सैंपल लिए। इनमें एंटीजन किट से लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 11 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला डेम कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन निवासी 21 वर्षीय युवती, ब्लॉक तालबेहट के सिविल लाइन निवासी 24 वर्षीय युवक, ग्राम सुनौरा निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम भदौना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, कडेसरा निवासी 19 वर्षीय युवक, विजयपुरा निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति, ब्लॉक बिरधा के ग्राम ऐरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, ब्लाक बार निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, जखौरा के राजघाट निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें छह होम आइसोलेशन, एक को जिला अस्पताल, दो अन्य जनपद में हैं। दो संपर्क किया जा रहा है।

डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को 1888 व्यक्तियों की जांच की गई।
रिकवरी रेट पहुंचा 93.03
जिले में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12438 पहुंच गई है। इनमें 114 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 11572 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 752 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अब रिकवरी रेट भी बढ़कर 93.03 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed