{"_id":"60a80e078ebc3e7c51733510","slug":"corona-dead-20-positive-lalitpur-news-jhs1953781186","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर निकले बीस नए कोरोना संक्रमित, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर निकले बीस नए कोरोना संक्रमित, एक महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गईं जांचों में शुक्रवार को 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना से संक्रमित एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं 164 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं, अब जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 607 हो गई है, जिनका उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में शुक्रवार को 2004 लोगों की कोरोना की जांच की गई और चौबीस घंटे में जिले में कुल बीस नए कोरोना संक्रमित मरीज निकले हैं। जिनमें आरटीपीसीआर जांच में 16 एवं एंटीजन जांच में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें अकेले शहर में चार, मड़ावरा क्षेत्र में पांच, बिरधा क्षेत्र में पांच, तालबेहट में तीन, जखौरा क्षेत्र में दो, एक महरौनी में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 164 मरीजों को उनके ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है, जिनमें एल-2 अस्पताल तालबेहट से तीन, होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर 105 एवं अन्य जगह से 56 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जनपद में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 607 पहुंच गई है। वहीं झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान थाना मड़ावरा के ग्राम गंगचारी निवासी राजरानी (47) की मौत हो गई है।
------
जिले में शुक्रवार को 2004 लोगों के सैंपल लेकर कोविड-19 की जांच कराई गई थी। एक महिला की मौत होने की सूचना मिली है। शुक्रवार को 164 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है।
विज्ञापन
-डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।