फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona case 32, total case 1044

32 मिले कोरोना संक्रमित संख्या बढ़कर पहुंची 1044

Wed, 26 Aug 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona case 32, total case 1044
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। कोरोना के कहर का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को 32 व्यक्तियों की जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही अब संख्या बढ़कर 1044 पहुंच गई है। इनमें 13 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और 678 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। वर्तमान में केवल 353 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में वैश्विक बीमारी का दायरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीमारी की चपेट में आए दिन नए मरीज निकलकर सामने आ रहे हैं। मंगलवार को शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 23 वर्षीय युवती, 54 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी 38 वर्षीय युवक,45 वर्षीय व्यक्ति व 30 वर्षीय युवती पॉजिटिव आई है। मोहल्ला रावरपुरा निवासी 13 वर्षीय बालक, 20 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय व्यक्ति और 48 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव है। इसके अलावा मोहल्ला आजादपुरा निवासी 32 वर्षीय युवती, मोहल्ला पिसनारी निवासी 32 वर्षीय युवक, घुसयाना निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, खिरकापुरा निवासी 34 वर्षीय युवक, मोहल्ला सदनशाह निवासी 34 वर्षीय युवक, कलक्ट्रेट में कार्यरत 49 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित है। मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 25 वर्षीय युवती, पॉजिटिव है। इसके अलावा ब्लॉक जखौरा के कस्बा निवासी 28 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवती, कस्बा बांसी निवासी 32 वर्षीय युवक, ग्राम बिरारी निवासी 35 वर्षीय युवती, ग्राम रोड़ा निवासी 28 वर्षीय युवक संक्रमित है। नाराहट निवासी 20 वर्षीय युवती, 21 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। ब्लॉक बिरधा के कस्बा निवासी 30 वर्षीय युवक, ब्लॉक बार के ग्राम बस्तगुवां निवासी 26 वर्षीय युवक व मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी 39 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

---------
989 सेंपल की रिपोर्ट आना बाकी
स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार सेंपल ले रहा है। लेकिन समय पर जांच रिपोर्ट नहीं आ पा रही है। 20 अगस्त के पहले से अब तक के 989 सेंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इससे यह लोग होमक्वारंटीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मंगलवार को जनपद में 32 व्यक्तियों कें सेंपल की जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित व्यक्तियों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed