{"_id":"6096ff9a8ebc3e729b558532","slug":"corona-182-cases-found-lalitpur-news-jhs194604021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के182 नए मरीज मिले, 282 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के182 नए मरीज मिले, 282 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को की गई जांचों में 182 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। 282 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया और अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2301 और रिकवरी रेट 79.31 हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को 1711 मरीजों की जांच की गई थी, जिसमें 182 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 103, ट्रूनेट जांच में 2 एवं एंटीजन जांच में 77 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। अकेले शहर में 58 मरीज मिले हैं, जबकि तालबेहट क्षेत्र में 32, महरौनी क्षेत्र में 6, मड़ावरा क्षेत्र में 12, बिरधा क्षेत्र में 9, जखौरा क्षेत्र में 30 एवं बार क्षेत्र में 24 मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं। एक दिन में 282 कोरोना का उपचार करा रहे मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया है। इनमें एल-2 अस्पताल से पांच, झांसी मेडिकल कॉलेज से 13 एवं होमआइसोलेशन में उपचार करा रहे 264 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 2301 रह गई है। तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई, इनमें महरौनी के ग्राम सौजना निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, जखौरा के ग्राम ननौरा निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण एवं तालबेहट निवासी 35 वर्षीय युवक की तालबेहट के एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
------
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग 1711 मरीजों की जांचें की गईं, जिनमें 182 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीन लोगों की तालबेहट के एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को 282 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी