फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   coplain against chauki incharge

महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया परेशान करने का आरोप

Mon, 08 Nov 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
coplain against chauki incharge
महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया परेशान करने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने चौकी इंचार्ज पर उसकी देवरानी से अवैध संबंध होने व उसके द्वारा झूठी शिकायतें करने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी दी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।

थाना जाखलौन अंतर्गत पुलिस चौकी धौर्रा के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि चौकी इंचार्ज धौर्रा ने उसकी देवरानी को जबरन अवैध संबंध बनाए हैं और उसकी देवरानी चौकी इंचार्ज की शह पर उसकी झूठी शिकायतें करती है और चौकी इंचार्ज उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हैं। पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा उन्हें आए दिन धमकाया जाता है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में धमकी दी कि यदि चौकी इंचार्ज पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह परिजनों सहित आत्महत्या कर लेगी। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने मामले में आरोपी चौकी इंचार्ज धौर्रा को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि उनकी जगह जेल चौकी इंचार्ज अजय कुमार त्रिपाठी को नया चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

----------------
इस मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है और चौकी इंचार्ज को लाइन में स्थानांतरित कर दिया है। निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed