फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Contractor death case: Post mortem of the body was done by a medical panel, videography was also done

ठेकेदार मौत प्रकरण : चिकित्सकीय पैनल में हुआ शव का पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई

Wed, 16 Apr 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Contractor death case: Post mortem of the body was done by a medical panel, videography was also done
फॉलाेअप
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम में गले में फंदा डालकर लटक जाने से पाया गया मौत होना, शव पुराना होेने पर पड़ने लगा था काला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कमरे के अंदर रस्सी के फंदे पर लटके मिले ठेकेदार की मौत का सही कारण जानने के लिए मंगलवार को चिकित्सकीय पैनल और वीडियोग्राफी कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत फंदे पर लटकने से होना पाई गई। जबकि शरीर कोई भी गंभीर चोट नहीं मिली। शव कुछ दिन पुराना होने के चलते सड़ने की कगार पर पहुंच गया था जिस कारण से कमर के नीचे का हिस्सा काला पड़कर खराब होने लगा था।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सोंरई निवासी राजू जैन का शव रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला था। परिजन के मुताबिक जिस कमरे के अंदर राजू जैन का शव लटक रहा था, उक्त कमरे के दरवाजे बाहर से बंद थे और ताला लगा हुआ था। जिसे उन्होंने गांव के लोगों की मौजूदगी में तोड़ा था। परिजन ने गांव के दो से तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। मौके पर फॉरेसिक जांच टीम पहुंची थी और मौके से नमूने एकत्रित किए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के आरोपों को लेकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकीय पैनल में कराया। साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार राजू जैन की मौत रस्सी के फंदे पर लटकने से होना पाया गया। इसके साथ उसके सिर व अन्य हिस्से पर कोई चोट नहीं मिली। शव कुछ दिन पुराना होने के चलते कमर से नीचे घुटनों तक काला पड़ते हुए सड़ने की कगार पर पहुंच गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। अब पुलिस परिजन के उस आरोप की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। जिसमें उन्होंने बताया था कि जिस कमरे के अंदर राजू जैन लटक रहा था उसका दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था। पुलिस घटना के प्रत्येक पहलू की जांच कर सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed