फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Contracter rebussed for begging grain

चना मांगने पर कोटेदार से मिलती है दुत्कार

Mon, 10 Aug 2020 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Contracter rebussed for begging grain
मड़ावरा के ग्राम इकौना में राशन न देना व घटतौली अधिकारी से शिकायत करने जाती महिलाएं - फोटो : LALITPUR
सैदपुर/ललितपुर। सुदूरवर्ती ग्राम विकासखंड मड़ावरा के ग्राम इकौना में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित हो रहे अनाज में कोटेदार की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अफसरों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक राशन कार्ड धारक को एक किग्रा दाल देने की घोषणा भी की है। वर्तमान में दाल की व्यवस्था नहीं होने पर सरकार द्वारा एक किलोग्राम चना कोटे की दुकान के जरिए वितरित किया जा रहा है। लेकिन ग्राम इकौना के लोग कोटेदार की मनमानी से परेशान हैं। आरोप है यहां का कोटेदार द्वारा निर्धनों को राशन वितरण करने की जगह बुरा बर्ताव करता है। कई लोगों को घटतौली की भी
विज्ञापन

शिकायत है। कोटेदार की मनमानी से तंग आकर ग्राम वासियों ने प्रशासनिक अफसरों से कई बार शिकायत की लेकिन कोटेदार मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। रामसिंह ने आरोप है कि उसके कार्ड में आठ यूनिट है लेकिन उसे छह यूनिटों का ही राशन उपलब्ध कराया है। वहीं, मनप्यारे ने बताया कि उप जिलाधिकारी मड़ावरा से लिखित शिकायत की थी। इस पर कठोर कार्रवाई नहीं हो सकी, जिससे कोटेदार के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अभय कुमार पूर्ति निरीक्षक मड़ावरा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed