फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   contest between bjp and independent candigate

भाजपा के विजय सिंह और निर्दलीय राजदीप में होगा मुकाबला

Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
contest between bjp and independent candigate
तालबेहट (ललितपुर)। ब्लॉक प्रमुख पद पर शनिवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। शुक्रवार को एक निर्दलीय प्रत्याशी के पर्चा वापस लेने से अब भाजपा के विजय सिंह और निर्दलीय राजदीप सिंह के मध्य आमने-सामने का मुकाबला है। उधर, प्रेक्षक ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

84 क्षेत्र पंचायत सदस्य वाले विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हर बार की तरह इस बार भी काफी तनावपूर्ण स्थिति में हो रहा है। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जी जान से जुटे हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन निर्दलीय भगवान सिंह ने अपना नामांकन वापस लिया। अब मुकाबला भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के मध्य रह गया है।
विज्ञापन

नामांकन फार्म जमा करने के दिन बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद काफी हंगामा और गहमागहमी का माहौल रहा था। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह गोलू राजा के अलावा निर्दलीय भगवान सिंह और राजदीप सिंह बुंदेला ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को भगवान सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए विजय सिंह और राजदीप सिंह में सीधा मुकाबला होगा। उधर, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शासन द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अवनीश कुमार राय ने शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय आकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से शनिवार को होने वाले मतदान की तैयारियों पर चर्चा की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, सीओ केशवनाथ, बीडीओ संदीप मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने नगर में पैदल गस्त की
शुक्रवार को दोपहर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार ने विकास खंड कार्यालय पहुंच कर शुक्रवार को होने वाले मतदान के दौरान आवश्यक सुरक्षा संबंध के बारे में अधीनस्थों से विस्तृत जानकारी ली। कुछ कमियां मिलने पर मौके पर ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद विकास खंड परिसर से नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल गस्त किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। मतदान के दिन जो भी कानून की अनदेखी करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed