फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Construction work of drinking water schemes will start soon

Lalitpur News: पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

Wed, 12 Jul 2023 01:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Construction work of drinking water schemes will start soon
अधूरा काम छोड़कर भागने वाली गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी को शासन ने कर दिया था निलंबित, पांच परियोजना का कर रही थी निर्माण
विज्ञापन

शासन ने दूसरी कंपनी को किया नामित

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हर घर जल नल योजना का काम कर रही गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी जोकि पांच पेयजल योजना को निर्मित करा रही थी वह अधूरा काम छोड़कर भाग गई थी। इस कारण से इन पांच परियोजनाआें का काम करीब छह माह से बंद चल रहा था। लेकिन अब इन बंद पड़ीं पांच पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू हो जाएगा। शासन ने इन पांच परियोजनाओं का काम करने के लिए दूसरी कंपनी को नामित कर दिया है।
जिले के 560 गांवों में हर घर जल नल योजना के तहत 15 पाइप पेयजल योजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं से से 170364 नल संयोजन कर 956255 लोगों को लाभांवित किया जाने का लक्ष्य है। पाइप पेयजल योजना का काम जनपद में साल 2020 के जून माह में पांच, नवंबर में दो और दिसंबर में छह परियोजनाओं का निर्माण शुरू किया गया था। जबकि वर्ष 2021 में दो नई परियोजनाओं का काम शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

शासन ने परियोजनाओं का निर्माण कार्य करने के लिए विभिन्न कंपनियों को नामित किया था। इसमें से एक कंपनी गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी भी थी। उक्त कंपनी जनपद की 15 पाइप पेयजल योजनाओं में से पांच परियोजनाओं के निर्माण काम कर रही थी। लेकिन करीब छह माह पूर्व गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा किए बिना ही आधा-अधूरा छोड़कर भाग गई थी। जिस कारण से यह पांच पाइप पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी को निलंबित कर दिया था और अधूरी योजना का पूर्ण करने के लिए दूसरी कंपनी की तलाश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। हाल ही में शासन ने सुधाकरन प्राइवेट कंपनी को नामित कर दिया है। अब उक्त कंपनी अधूरी व बंद पड़ीं पांच पाइप पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू करेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कंपनी के कर्मचारी सहित अन्य निर्माण संबंधी मशीनरी जनपद में पहुंच गई है। जल्द ही परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर देगी।

यह पांच परियोजनाएं चल रही थी बंद
गायत्री कंस्ट्रक्शन के द्वारा जिन पाइप पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा गया था उनमें लागौन, कचनौंदा कलां, धौर्रा-बालाबेहट, जाखलौन बिरधा और कडेसरा-मऊ शामिल है। अब नई कंपनी के नामित होने से इनका काम पुनः शुरू हो जाएगा।

233 गांवों पंचायतों में पानी पहुंचाने का दावा
नमामि गंगे योजना के तहत जनपद में निर्माणाधीन चल रही पाइप पेयजल परियोजना से 233 गांव पंचायतों में पानी पहुंचाए जाने का दावा विभागीय अधिकारी कर रहे हैं।


गायत्री कंस्ट्रक्शन के पांच परियोजनाओं को अधूरा छोड़कर भाग जाने के बाद शासन ने दूसरी कंपनी को नामित कर दिया है। यह कंपनी जल्द ही इन बंद पड़ी परियोजनाआें का निर्माण कार्य शुरू करते हुए पूरा करेगी। अभी तक 233 गांव पंचायतों में पानी की सप्लाई की जा रही है। लेकिन विद्युत की अनियमित व्यवस्था से परेशानी खड़ी हो रही है। सोमवार को कमिश्नर ने बैठक में 15 दिन में विद्युत व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
-लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed