फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress worker remember mahatma gandhi

शहीद दिवस : कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी को किया याद

Fri, 31 Jan 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
congress worker remember mahatma gandhi
महात्मा गांधी को याद करते कांग्रेसी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहादत दिवस पर महात्मा गांधी को याद किया गया। इसके बाद घंटाघर पर पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव समर्थकों के साथ घंटाघर पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे, इन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस पर कुछ देर के लिए तनातनी हुई, लेकिन बाद में कांग्रेसियों ने घंटाघर का ताला खोलकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि पहली बार महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका गया। कांग्रेस के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। धारा 144 के नाम पर माल्यार्पण करने से रोकना लोकतंत्र की हत्या के समान है। इस मौके पर बहादुर अहिरवार, हरिबाबू शर्मा, अजय तोमर, उवैश खान, मु. आसिफ, संजय जाटव, रामनरेश दुबे, प्रदीप रिछारिया, राकेश रजक, पुनीत देवलिया, विक्रम राजपूत, बाबू लोहर, बिट्टू राजा, कल्यान राजपूत, रोहित कुशवाहा, प्रेम नामदेव, रामसिंह यादव, ओमकृष्ण गौर, सौरभ पंत, महेंद्र पानरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed