{"_id":"68b88de23c6f8d856a0ab2e6","slug":"congress-remembers-former-chief-minister-kamlapati-tripathi-on-his-birth-anniversary-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-142036-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की उनकी जयंती पर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की उनकी जयंती पर किया याद
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को याद किया।
जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलापति के कार्यकाल में प्रदेश ने विकास किया। उनके प्रयास से बिजली कारखाने, सड़कों के निर्माण तथा सिंचाई के लिए बड़े-बड़े बांधों का निर्माण किया गया। संगठन सृजन को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने मंडल की बूथ कमेटी को अति शीघ्र बनाकर भेजें। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने बूथ की कमेटी बनाकर प्रभारियों को दे दें।
उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों की कमेटी ज्यादा से ज्यादा बनाकर देगा, उसका जिला और प्रदेश कार्यालय में सम्मान किया जाएगा। बैठक में पंकज हुंडैत, रफीक अली, दरयाव सिंह, गजेंद्र सिंह, खलक सिंह राजपूत, रामदेवी विश्वकर्मा, सीताराम राय, मोनू रजक, उदल सिंह चंदेल, रामसिंह यादव आदि उपस्थित रहे।